राजनांदगांव : गौरव स्थल के पास छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का महापौर ने किया अनावरण…

राजनांदगांव 22 दिसम्बर। नगर निगम द्वारा नया बस स्टैण्ड गौरव स्थल के पास छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की गयी है, जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री विनय झा,पुर्नवास व नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री भागचंद साहू, बाजार विभाग के प्रभारी सदस्या श्रीमती दुलारी बाई साहू,

Advertisements

जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व अमिन हुद्दा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे,नामांकित पार्षद श्री मामराज अग्रवाल, श्री प्रभात गुप्ता व श्रीमती प्रतिभा बंजारे, पार्षद प्रतिनिधि श्री दीनू साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में उप अभियंता श्री डागेस्वर कर्ष सहित निगम कर्मचारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सोच कि छत्तीसगढ़ महतारी को सम्मान देने प्रदेश के हर जिले,शहर, निकाय में प्रतिमा लगायी जाये, उनकी सोच के अनुरूप राजनांदगांव में भी दो स्थानों पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की गयी,

नगर निगम में स्थापित प्रतिमा का अनावरण सितम्बर माह में राजनांदगांव प्रवास के दौरान तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया जी द्वारा किया गया था और आज गौरव स्थल में लगे प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा विभिन्न विकास कार्य जैसे सामुदायिक भवन निर्माण, चौक चौराहों का सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम तालाब उन्नयन, उद्यान निर्माण वार्डो में कराया जा रहा है। इस अवसर पर वार्डवासी उपस्थित थे।