back to top

राजनांदगांव : सटटा खिलाने वाले पर की गयी कार्यवाही…


⁕⁕ आरोपी से सट्टा पट्टी, डॉट पेन व नगदी रकम 910/-   रूपए किया गया जप्त

       राजनांदगांव -  श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में अवैध गांजा - शराब बिक्री, जुआ, सटटा, तथा असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत दिनांक 06.02.2024 को ग्राम   गठुला तालाब पार में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है 

कि शिकायत पर हमराह स्टाफ के ग्राम गठुला तालाब पार में दबिश देकर आरोपी राजू विश्वकर्मा पिता स्व. परदेशी विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम गठुला ओपी चिखली राजनांदगांव को रुपए पैसे का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के पास से सट्टा पट्टी, डॉट पेन और नगदी रकम 910 रुपए जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिखली उपनिरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, म.आर .सुल्ताना बेगम आर. राजकुमार बंजारा,छत्रपाल वर्मा का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page