राजनांदगांव 07 फरवरी 2024। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में परीक्षा पर्व का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों को परीक्षा से संबंधित तनाव से उबरने एवं सहायता करने और चिंता व परीक्षा के दबाव को कम करने की दिशा में चर्चा की जाएगी।
परीक्षा पर्व जिला मुख्यालय स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम 9 फरवरी 2024 को सुबह 11.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में आयोजित की गई हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग को परीक्षा पर्व जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहयोग के लिए सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती बी संगीता राव को नियुक्त किया है।