
विकसित भारत संकल्प यात्रा तृतीय चरण के लखोली गौठान मैदान शिविर में केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वार्डवासियों ने लिया आवेदन
मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत् लाभार्थियों ने अनुभव साझा कर प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 25 फरवरी। भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से निकली तृतीय चरण की विकसित भारत संकल्प यात्रा आज दोपहर लखोली गौठान पहुची, जहॉ शिविर के माध्यम से वार्डवासियों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने विभिन्न विभाग की स्टाल लगायी गयी।
शिविर का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पार्षद श्री शिव वर्मा व श्री कमलेश बंधे, पूर्व पार्षद श्री हेमराज साहू, श्रीमती सुनिता साहू व श्रीमती देवबति साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री आशीष डांेगरे सहित श्री आकाश चोपड़ा ने फिता काट कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर किया एवं उपस्थितजनों को विकसित भारत के लिये संकल्प दिलायी।

शिविर में उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालो का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बच्चों का अन्नप्राशन किया एवं स्वस्थ बालक व बालिका को पुरूस्कृत किया। साथ ही हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्व निधि योजनांतर्गत सांई बाबा स्व सहायता समूह को 1 लाख रूपये व जय मॉ वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह को 1.50 लाख रूपये का चेक तथा कमल किशोर वारके, राधिका साहू, कविता साहू, पेमिन पाण्डे, सविता भट्ट व पिलेश्वरी गिरधर साहू को 10-10 हजार रूपये का बैक द्वारा दिये गये ऋण का चेक वितरण किया गया एवं गायत्री साहू व यशवंत रावत को आयुष्यमान कार्ड और मीना साहू व रेखा बाई साहू को राशन कार्ड का वितरण किया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन योजना के तहत गठित एएलएफ-एसएचजी के तहत राजीव नगर के एकलव्य क्षेत्रीय स्तर संघ, लखोली के जय मॉ शीतला स्व सहायता समूह, संजय नगर के जय मॉ लक्ष्मी स्व सहायता समूह, वार्ड नं. 40 हाट बाजार के जय मॉ दुर्गा स्व सहायता समूह व वार्ड नं. 37 ठाकुर दैया के सत्य कबीर स्व सहायता समूह को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु व वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा व पार्षद प्रतिनिधि श्री आशीष डोंगरे ने कहा कि मोदी जी ने जो गारंटी दिये है उसे पूरा करने उनके द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा देश में प्रारंभ की गयी उक्त यात्रा हमारे प्रदेश में भी आयी है और तृतीय चरण की संकल्प यात्रा आज शहर में पहुची है, जिसके लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है, जहॉ छुटे हुये हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ लेने आवेदन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी बढ़ चढकर शिविर का लाभ उठावे।
शिविर में वार्डवासियों ने विभिन्न योजनाओं के लिये किया आवेदन
शिविर में विभिन्न वार्डो के 7 सौ से अधिक लोग शिविर में एवं पोर्टर के माध्यम से उपस्थित हुये और योजनओं का लाभ लेने पंजीयन कराया।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लिये 2 लोगों ने पंजीयन कराया, आयुष्मान कार्ड के लिये 400 ने, आधार के लिये 31 ने, उज्जवला योजना के लिये 6 ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 5 ने, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिये 2 लोगों ने पंजीयन कराया तथा सैकडों लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन लिये। शिविर में लगभग 300 लोगांे ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवा प्राप्त किया।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से 7 लाभार्थियों ने किया अनुभव साझा
केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के पहल के तहत अपने अनुभव साझा किये। जिनमें पारो बाई यादव ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का लाभ लेकर तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मोनीका चौरे व गौर बाई यादव ने तथा मेवालाल साहू ने एनसीडी के तहत बी.पी. शुगर के अलावा दुर्गा प्रजापति,
भरत मेश्राम व चम्पा पाल ने पी.एम. सीकल सेल अभियान के तहत लाभ लेकर अपने अनुभव साझाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को योजना का लाभ देने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में ऑनलाईन क्विज में भी 7 लोगांे ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व विभाग, सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दिये।
कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। शिविर में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में हितग्राही, लाभार्थी,वार्डवासी तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































