राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यश वाटिका मे आयोजित दक्षिण ब्लाक स्तरीय काग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे की शिरकत…

राजनांदगांव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव यश वाटिका मे आयोजित दक्षिण ब्लाक स्तरीय काग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे शिरकत करने पहुचे थे इस मौके पर उन्होने कहा कि उनकी सरकार के दौरान महादेव ऐप के खिलाफ सर्वाधिक कार्यवाही की है।फिर भी भाजपा की सरकार ने राजनीतिक व्देषवश के चलते उनके खिलाफ एफ आई आर की कार्यवाही की गई है । उन्होने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि महादेव सट्टा ऐप मामले मे गूगल को पत्र लिखकर बंद करवाया था लेकिन यह ऐप आज भी चल रहा है ।

कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार पूर्ववर्ती काग्रेस की योजनाओ को साय साय बंद कर दिया है इतना हि नही 500 रु मे उज्जवला गैस ,18 लाख परिवार को आवास भी साँय साँय हो गया है ।

भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पी एस सी घोटाले के मामले मे सिर्फ युवाओ को बरगलाया है सी बी आई जांच कराने की बात कही थी ।अब जांच ठण्डे बस्ते मे चली गई है ।उन्होने कहा कि जिस तरह राशन कार्ड मे कटौती हुई थी इसी तरह चुनाव के बाद महतारी वंदन की राशि मे कटौती होगी किसानो की 3100 रु मे धान खरीदी सिर्फ चुनावी वर्ष मे किया जायेगा।