राजनांदगांव : दो अंर्तराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, 3 लाख का गांजा बरामद…

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंर्तराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, 3 लाख 24 हजार का गांजा बरामद

राजनांदगांव पुलिस को नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शहर की बायपास पर रोड पर दो अंतरराज्यीय तस्करों को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों तस्करों में से एक उडीसा और एक गुजरात का रहने वाला है. पुलिस ने दोनों को उस वक्त धर दबोचा जब दोनों रोड के पास खड़े होकर बस का इंतज़ार कर रहे थे.

बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 40 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 3 लाख 20 हजार रूपये बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मददेनजर चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों एवं अवैध गांजा, शराब एवं नशीले पदार्थो के बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई।