back to top

राजनांदगांव : पेयजल की समस्या से जुझ रहे ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चारभांठा के आश्रित ग्राम मोतीपुर से ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराते कहा है कि पिछले कुछ महीनों से उनके गांव में लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। यहां नल-जल योजना ठप पड़ी हुई है। गांव में दो बोर और एक हैंडपंप है, लेकिन उससे पानी नहीं आ रहा है। बमुश्किल स्कूल के एक हैंडपंप से गुजारा चल रहा है।

Advertisements

मोतीपुर के निवासी दिलीप निर्मलकर और शत्रुघन निर्मलकर ने कहा कि बीते 22 अप्रैल को भी इस समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद पीएचई विभाग के लोग आए, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि गांव में दो बोर और एक हैंडपंप है। जिसमें से दोनों बोर के मोटर पंप खराब हो चुके हैं। वहीं एक हैंडपंप से पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते लोगों को पेयजल के लिए समस्या हो रही है।

भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने इससे पूर्व अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर को अवगत कराया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब एक बार फिर ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर भीषण गर्मी का हवाला देते कलेक्टर को दो दिवस के भीतर गांव में पेयजल सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं समस्या का समाधान नहीं होने पर अपने ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कुमर्दा मुख्य सड़क पर 15 मई को चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page