back to top

राहुल गांधी के सामने मोदी के परिवार के सदस्य ने मानी हार, रिजल्ट जारी होने से पहले कर दिया सरेंडर…

देश के 97 करोड़ मतदाताओं ने 543 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कर दिया है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट छोड़कर 542 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त के बीच सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। वहीं अब रूझान आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुरुआती रूझान के अनुसार पूरे देश में एनडीए 273 सीटों में आगे चल रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन 251 सीटों पर आगे चल रही है।

मतगणा के बीच रायबरेली सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां से राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने रिजल्ट जाने से पहले ही अपनी हार मान ली है। दिनेश प्रताप सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि कर्तव्य पथ जो मिला…मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की, फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेलीवासियों से क्षमा प्रार्थी है।

अपने उन तमाम शुभ चिंतकों पार्टी जनों का हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अथक परिश्रम किया चुनाव खूब अच्छा लडा लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नही था। जनता भगवान का स्वरूप होती है उसका जो भी आदेश होगा सदैव सिर माथे पर रहेगा। रायबरेलीवासियों फिर भी भरोसा रखो यह रायबरेली का आपके परिवार का भाई सदैव तुम्हारे हर सुख दुख में साथ ही रहेगा। बता दें कि रायबरेली सीट से राहुल गांधी फिलहाल + 156943 वोट से आगे चल रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page