back to top

राजनांदगांव :अवैध मदिरा परिवहन करते हुए 8.100 बल्क लीटर मदिरा जप्त…

आबकारी विभाग की कार्रवाई

Advertisements

– अवैध मदिरा परिवहन करते हुए 8.100 बल्क लीटर मदिरा जप्त

राजनांदगांव 13 जून 2024। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, भण्डारण व अवैध रूप से मदिरापान कराने वालों एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा टीपनगढ़ से धोबाटोला मार्ग में ग्राम सागर थाना गैंदाटोला श्री दिनेश कुमार पटेल के कब्जे से 45 नग पाव देशी दारू संत्री महाराष्ट्र कुल मात्रा 8.100 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन प्लेटिना क्रमांक सीजी 08 एयू 8286 पर परिवहन करते हुए जप्त किया गया। आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमांनतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती नेहा सिंह एवं स्टाफ श्री निजाम शाह ठाकुर, श्री नागेश निषाद, श्री अनिल सिन्हा शामिल थे।


कलेक्टर ने सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध मदिरा विक्रय के रोकथाम के लिए होटलों, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page