back to top

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा – शंकरपुर शिविर में 163 आवेदन प्राप्त43 का हुआ निराकरण, 17 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण…

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा – शंकरपुर शिविर में 163 आवेदन प्राप्त43 का हुआ निराकरण, 17 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण राजनंादगांव 30 जुलाई। नागरिकों की समस्याओं का वार्ड में ही निराकरण करने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में 27 जुलाई से जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन करने निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्डो में शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में वार्डवासी अपनी समस्या लेकर पहुच रहे है, आज शंकरपुर स्कूल में वार्ड नं. 7,8,9 व 10 के लिये शिविर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित होकर आवेदन दिये।

Advertisements

विभिन्न समस्या से संबंधित 163 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, के 43 प्रकरणो का त्वरित निराकरण किया गया। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के निर्देश एवं उपायुक्त व नोडल अधिकारी श्री मोबिन अली के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारी शिविर में विभिन्न समस्याओं संबंधी आवेदन ले रहे है।

आज के शिविर में संबंधित पार्षदों में लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्री मंटू यादव उपस्थित रहे। शिविर में मोबाईल मेडिकल युनिट के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गत दिनों मोतीपुर, टाउन हाल, चिखली में आयोजित शिविर मंे भी वार्डवासी पहुचकर आवेदन लगाये, कुछ आवेदनों का शिविर मंे ही निराकरण किया गया। कल 31 जुलाई को गौरी नगर सामुदायिक भवन में वार्ड नं. 11,12 व 13 के लिये तथा 1 अगस्त को वार्ड नं. 16,17 व 18 के लिये आम्बेडकर भवन सिविल लाईन में आयोजित किया जायेगा। शंकरपुर में वार्ड नं. 7,8,9 व 10 के लिये आयोजित शिविर में 163 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 1 आवेदन जल विभाग के ,राशन कार्ड के 14, जन्म-मृत्यु के 2, प्रधानमंत्री आवास योजना के 63, लोककर्म के 19, विद्युत विभाग के 1, शहरी आजीविका संबंधित 3, श्रमिक कार्ड 1, आधार पंजीयन 22, आयुष्मान पंजीयन 20 प्रकरण आयेे, प्राप्त प्रकरणों में 43 का शिविर में निराकरण किया गया, जिसमें 1 श्रमिक कार्ड बनाया गया, 20 आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया तथा 22 आधार कार्ड अपडेट किया गया।

शेष आवेदनों राशन कार्ड बनाने, नाम जोडने घटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी के तहत आवास निर्माण, स्व रोजगार हेतु ऋण, नल कनेक्शन, लाईट लगाने तथा रोड, नाली निर्माण संबंधी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा। शिविर मंे स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाने रूचि दिखाये। शिविर स्थल पर मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 17 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

आयुक्त श्री गुप्ता ने वार्डवासियों से अपील करते हुये कहा है कि शिविर में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा विभिन्न हितग्राही मूलक योजना राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, जन्म-मृत्यु,विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मन कार्ड, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, स्व रोजगार का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शेष वार्डो में आयोजित शिविर में भी पहुॅचकर शासन की योजना का लाभ ले एवं अपनी समस्या का निराकरण कराये। शिविर में शिविर प्रभारी अधिकारियो में समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, ,सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू व श्री डागेश्वर कर्ष के अलावा विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page