back to top

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 30 अगस्त को…

राजनांदगांव 28 अगस्त 2024। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 30 अगस्त 2024 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

Advertisements

उप संचालक रोजगार श्री एसव्ही राजौरिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से फॉयर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई द्वारा केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50,

फॉयर मेन के 20, सिक्यूरिटी गार्ड के 150, हैवी लायसेंस ड्राईवर के 10 एवं महिला व पुरूष अभ्यर्थियों के लिए होम केयर टेकर सर्विसेस के 100 तथा एसआईएस इंडिया प्रायवेट लिमिटेड सिंगरौली मध्यप्रदेश द्वारा केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए सिक्यूरिटी गार्ड के 360 व सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 140 पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य हैं। 

Advertisements

You cannot copy content of this page