back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष जिले के प्रवास पर…

राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 2 अक्टूबर 2024 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव पहुंचेंगे। 

विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11.40 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक दुर्गा चौक लखोली में स्वच्छता पखवाड़ा तथा महात्मा गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण कार्यक्रम तथा दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक गांधी सभागृह नगर निगम स्कूल जीई रोड राजनांदगांव में स्वच्छता दीदीयों के सम्मान कार्यक्रम  में शामिल होंगे।

 डॉ. रमन सिंह दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास पहुंचेंगे और शाम 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page