back to top

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत किया गया पौधरोपण…

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2024। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव प्रक्षेत्र सुरगी परिसर में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, श्री कोमल सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री बिसेसर साहू, सरपंच श्री आनंद साहू, श्री चंद्रकृत साहू परिसर में पौधरोपण किया।

Advertisements

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेड़ लगाकर अपनी मां और धरती मां के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं धरती के भविष्य को सुरक्षित रखना है। अतिथियों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत फलदार व फूलदार उद्यानिकी पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, श्रीमती अंजली घृतलहरे, श्री मनीष सिंह, श्री आशीष शुक्ला, श्री जितेन्द्र मेश्राम, श्रीमती मंजूलता मेरावी, किसान संगवारी, कृषक, एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। 

Advertisements

You cannot copy content of this page