back to top

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 16 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2024। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 16 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

प्लेसमेंट कैम्प में आदित्य बिरला सन लाईफ इंश्यूरेंस कंपनी राजनांदगांव द्वारा फाईनेंनशियल एडवाईजर के 25 पद, श्री राम लाईफ इंश्यूरेंस सुंदर नगर चौक रायपुर द्वारा सेल्स मैनेजर के 5 पद एवं सेफ इंटेलीजेंस सिक्युरिटी कोहका भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 200 पद व सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 50 पद पर भर्ती की जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है। आवेदकों को सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान में उपस्थित होने कहा गया है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page