
00 राजनांदगांव रजक समाज भावेश रजक किए हुए एकजुट ।

00 भावेश रजक को समाज ने दस हजार रुपए का किया आर्थिक सहयोग।
राजनांदगांव जिला रजक समाज के अंतर्गत ग्राम जंगलेश्वर परिक्षेत्र के निवासी भावेश रजक गोवा में आयोजित क्रिकेट मैच में जीतकर विगत दिनों पहले राजनांदगांव लौटा था। भावेश का चयन भूटान में क्रिकेट खेलने के लिए हुआ है वह माध्यम वर्ग परिवार से संबंध रखता है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने के कारण वह भूटान में आयोजित क्रिकेट मैच खेलने जाने मे सक्षम नहीं था।
रजक समाज द्वारा परिस्थित को संज्ञान में लेते हुए जंगलेशर परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त स्वजाति भाई द्वारा बैठक लेकर भावेश रजक का सहयोग करने के लिए समर्थन दिया जिसमें परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष महेश निर्मलकर,
वरिष्ठ पदाधिकारी संरक्षक देवनाथ निर्मलकार, संरक्षक आसकुमार रजक, पथ निर्मलकर, सचिव दिलीप निर्मलकर, कोषाध्यक्ष आत्म निर्मलकर एवं परिक्षेत्र के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समस्त पंचगनी सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए रजक समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर जो की परिक्षेत्र के संरक्षक है उन्होंने कहा कि भावेश को दस हजार रुपए सहयोग के रूप में प्रदान करते हैं जिसका सर्वसम्मति से सम्मान किया गया।

तत्पश्चात भावेश रजक का भूटान जाने के लिए शाल श्रीफल हार पहना कर गुलाल लगाकर सम्मानपूर्वक आशीर्वाद देते हुए विदाई किया गया।
इस दौरान राजनांदगांव जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ डॉ. एल आर निर्मलकर, जिला कोषाध्यक्ष योगेश निर्मलकर, संरक्षक देवनाथ निर्मलकर, संरक्षक पथ निर्मलकर, संरक्षक आस कुमार रजक एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गांव के वरिष्ठगण एवं माता एवं बहने उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाज के जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी।









































