back to top

सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 02 ईनामी सहित 03 नक्सलियों को किया गिरफ्तार…

गिरफ्तार नक्सली 01 पर पद के अनुरूप 02 लाख एवं 01 नक्सली पर 01 लाख कुल 03 लाख रूपये के घोषित है ईनाम कई बड़े नक्सली वारदातों में थे सामिल

Advertisements

चिंतागुफा थाना का मामला सीआरपीएफ और जिला बल की कारवाही न्यालय में पेश कर भेजा गया जेल

सुकमा नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली है जवानों ने तीन लाख के दो इनामी सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है वही जवानों नक्सलियों की मवजूदगी की सूचना पर थाना चिंतागुफा से जिला बल, डीआरजी का बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु दुलेड़, मेटागुड़ा एवं एर्रनपपल्ली व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान कर ग्राम दुलेड़ के जंगल पहाड़ क्षेत्र में खेत लाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर छिपने/भागने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 03 संदिग्धों कोे पकड़ा गया।

पकड़े गये नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना क्रमश: 01. मड़कम नंदा पिता सोमा (दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्य ईनामी 02 लाख (पीपीसीएम दुला दादा के साथ रहता था) उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी मड़पे दुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0), 02. कवासी लखमा पिता स्व. कवासी हिड़मा (कंचाल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) उम्र लगभग 37 जाति मुरिया निवासी कंचाल थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ.ग.), 03. मड़कम नंदा पिता स्व. देवा (कंचाल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी ईनामी 01 लाख) उम्र 35 वर्ष निवासी कंचाल बड़ापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ.ग.) का होना तथा नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये।

पकडे गये आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कैम्प दुलेड़ के लिये जा रहे पीकअप वाहन से ले जा रहे सामान को लूटपाट कर वाहन को आगजनी कर क्षति पहुंचाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ रहना स्वीकार किया गया। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 147, 148, 149, 435, 395, 342, 506 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त पकडे़ गये नक्सली आरोपी घटना कारित करने के पश्चात विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे थे।

उक्त नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है गिरफ्तार सभी नक्सल आरोपी उक्त घटना के अतिरिक्त जिले में घटित विभिन्न नक्सली घटना में शामिल रहे है वही सभी गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2024 में दुलेड़ के पास पीकअप वाहन के सामान को लूटपाट कर वाहन में आग लगा कर क्षति पहुंचाने की घटना में शामिल रहे है।नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना चिंतागुफा पुलिस बल एवं डीआरजी की रही संयुक्त कार्यवाही.

Advertisements

You cannot copy content of this page