
राजनांदगांव। जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लिटिया से सरपंच पद में श्रीमती लीला गोपीचंद गायकवाड जो की नारियल छाप चुनाव चिन्ह में भारी मतों से एक तरफा विजय श्री हासिल किया। चुनावी मैदान में चार अन्य उम्मीदवार भी थे।
Advertisements

श्रीमती लीला गायकवाड गोपीचंद गायकवाड की धर्मपत्नी है। गोपी चंद गायकवाड पूर्व जनपद सदस्य व ग्राम पंचायत में सरपंच के पद पर ग्राम पंचायत लिटिया को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लिटिया के समस्त ग्राम वासियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरी धर्मपत्नी को इस बार अपना बहुमूल्य मत देकर सरपंच बनाया।









































