राजनांदगांव : जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा कृष्णा साहू ने विजय हासिल किया…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से किया सौजन्य मुलाकात*

Advertisements

राजनांदगांव।जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 16 से श्रीमती पूर्णिमाकृष्णा साहू ने प्रचंड मतों से विजय श्री हासिल किया। विजय श्री हासिल करने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात किया। डॉ.रमन सिंह जी ने श्रीमती पूर्णिमाकृष्णा साहू को उनकी जीत की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


श्रीमती पूर्णिमाकृष्णा साहू ग्राम पंचायत भेडीकला के वरिष्ठ भाजपा नेता व सरपंच कृष्णा साहू की धर्मपत्नी है और वह पूर्व में सरपंच भी रह चुकी है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 से भाजपा प्रत्याशी अधिकृत किया गया था.पार्टी संगठन के नेतृत्व में और क्षेत्र की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं के स्नेह आशीर्वाद से जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 की सेवा एवं विकास करने का मुझे मौका मिला है मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि अपने क्षेत्र के विकास करेंगे,समस्याओं का समाधान करूंगी और आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूँगी ।