
राजनांदगांव। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करमरी से सरपंच पद पर हुए चुनाव में दीनदयाल (दीनू) साहू ने शानदार जीत दर्ज कि है। ग्राम पंचायत करमरी में सरपंच पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें दीनदयाल (दीनू)साहू 228 मतों से विजयी हुए। विगत 25 वर्षो में पहली बार पुरूष प्रत्याशी विजई हुए हैं।दीनदयाल साहू के सरपंच पद पर नामांकन भरते ही ग्राम पंचायत के मतदाता एवं उनके समर्थक उत्साहित थे।बता दें कि दीनदयाल (दीनू) साहू परिक्षेत्र साहू समाज कलडबरी के अध्यक्ष एवं भाजपा पि.व.मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष है।

सरपंच निर्वाचित होने पर दीनदयाल (दीनू) साहू ने करमरी के मतदाताओं के प्रति आभार प्रगट करते हुए कहा कि करमरी के जनता ने जो मुझे स्नेह और विश्वास दिया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। गांव के हित में पुरी निष्ठा और समर्पण के साथ खड़ा रहूंगा। यह जीत ग्राम पंचायत करमरी के मतदाताओं कि जीत है मेरे सभी कार्यकर्ताओं की जीत है, उन्होंने कहा कि पुरी प्रतिबद्धता के साथ ग्राम पंचायत करमरी के सर्वांगीणीय विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी, ग्राम पंचायत करमरी में विकास की एक नई गाथा लिखेंगे। बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।









































