
राजनांदगांव । जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र क्रमांक 22 से जनपद सदस्य पद पर अंजली रामग़ुलाल घावड़े नव निर्वाचित हुई।
श्रीमती अंजली रामगुलाल घावडे आज मतदाताओं के बीच पहुंच कर मतदाताओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रवासियों ने जनपद सदस्य नवनिर्वाचित होने पर श्रीमती अंजली रामगुलाल घावडे को फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
Advertisements


श्रीमती घावडे ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से कहा कि जनपद पंचायत सदस्य रूपी विजय के लिए आपका आशीर्वाद से ही संभव हो सका है आपका आशीर्वाद ही मेरा बल है आप सभी अपना आशीर्वाद सहयोग का मार्गदर्शन मुझे इसी तरह बनाए रखें पुन:सभी कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों मतदाताओं प्रत्यक्ष और अ प्रत्यक्ष सहयोग करने वाले महानुभावों को सादर प्रणाम सहित हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।









































