
राजनांदगांव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 तुमड़ीबोड से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने महेंद्र यादव को प्रमाण पत्र सौपा और उन्हें बधाई दी। महेंद्र यादव ने लगातार तीन बार जिला पंचायत सदस्य बनकर हैट्रिक हासिल किया,
महेंद्र यादव ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के देवतुल्य जनता को सादर प्रणाम करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी आप लोगों के आशीर्वाद से तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य का रिकॉर्ड मतो से जीत हासिल कर आज प्रमाण पत्र जिला रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त किया आप सभी का हृदय से आभार एवं सादर प्रणाम।









































