back to top

CG ग्रीष्मकालीन अवकाश ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 25 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 25 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।

Advertisements

वहीं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम विष्णुदेव साय को चिट्ठी लिखी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि पत्र में लिखा- रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर व्याप्त है, जिसके चलते अप्रैल माह में ही तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। प्रतिदिन सुबह 9-10 ही तेज धूप व गर्मी का कहर चालू हो जाता है। सड़के जहां तपती गर्मी में उबल रही है वही गर्म तेज हवाओं से बड़े बुजुर्गों का जीना दुश्वार हो गया है।

भीषण गर्मी में छोटे- छोटे बच्चों का स्कूल प्रारंभ रहना किसी भी परिस्थिति में उपयुक्त प्रतीत नहीं होता है। पूर्व के वर्षों में भी भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्कूलों में समय से पूर्व ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। कृपया छोटे-छोटे बच्चों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने, धूप के प्रचंड कहर से बच्चों को बचाने शासकीय एवं अशासकीय दोनों वर्गों के प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की जानी चाहिए।

दूसरी ओर स्कूल में लगाए जा रहे समर क्लास बंद की जाएगी। राज्य शिक्षा विभाग ने बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समर कैंप आयोजित करने का आदेश वापस ले लिया है। शुरुआत में यह समर क्लास छात्रों की पिछली पढ़ाई की पुनरावृत्ति और नए सत्र की तैयारी के उद्देश्य से रखी गई थी।

समर क्लास से बच्चों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और रचनात्मकता जैसे गुणों को विकसित करना था। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों समेत छात्रों के परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद से समर कैंप आयोजित करने का आदेश वापस ले लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page