back to top

VISION TIME : बदमाशों एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को दी चेतावनी…


थाना डोंगरगढ़, बोरतलाब एवं ओ0पी0 चिचोला क्षेत्र के बदमाशों एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों का एसडीओपी डोंगरगढ़ ने क्लास लेकर दी चेतावनी
बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने दिये निर्देश

Advertisements


राजनांदगांव। आज दिनांक- 21.11.2024 को श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री आशीष कुंजाम द्वारा थाना डोंगरगढ़ परिसर में थाना डोंगरगढ़, थाना बोरतलाब एवं ओ0पी0 चिचोला क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों एवं पूर्व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों को थाना डोंगरगढ़ में उपस्थित कराकर क्लास लेकर बदमाशों एवं हमेशा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वालें व्यक्तियों को अपराध से दूर रहने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चेतावनी दी गई है

व पुनः अपराध में संलिप्त रहने वालों पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु हिदायत दिया गया है। बदमाशों के क्लास लेने के दौरान थाना प्रभारी डोंगरगढ़ श्री जितेन्द्र वर्मा एवं थाना बोरतलाब प्रभारी श्री मिलन सिंह चौकी प्रभारी चिचोला भूषण चंद्राकर भी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page