back to top

VISION TIMES: हेयर ड्रायर के फटने से सैनिक की पत्नी ने गंवाई दोनों हाथ…

बागलकोट । कर्नाटक के बागलकोट के इल्कल कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना हुई. जहां एक हेयर ड्रायर में विस्फोट हो गया, जिससे एक दिवंगत पूर्व सैनिक की पत्नी बसम्मा यारानल गंभीर रूप से घायल हो गईं. जबकि विस्फोट के कारण उनके दोनों हाथ कट गए. साथ ही उंगलियां भी टूट गई. विस्फोट के कारण घर में खून फैल गया. पूर्व सैनिक पापन्ना की 2017 में जम्मू-कश्मीर में शॉर्ट सर्किट के कारण मृत्यु हो गई थी.

Advertisements

जानकारी के अनुसार हेयर ड्रायर वाला पार्सल शशिकला नामक एक महिला के नाम पर था. जिनके पति भी पूर्व सैनिक थे और उनकी भी मृत्यु हो हो चुकी है. डीटीडीसी कूरियर के ज़रिए भेजे गए इस पार्सल में शशिकला का नाम और मोबाइल नंबर था. जब कूरियर सेवा ने उनसे संपर्क किया तो शशिकला शहर से बाहर थीं.

ऐसे में शशिकला ने बसम्मा से कहा कि वह पार्सल ले लें और खोलकर चेक कर लें. पार्सल लेने के बाद बसम्मा ने जब खोला तो उसमें एक हेयर ड्रायर था. वहीं, इस दौरान एक पड़ोसी ने बसम्मा से इसे चालू करके दिखाने के लिए भी कहा. लेकिन बसम्मा ने जैसे ही प्लग इन किया और चालू किया वैसे ही हेयर ड्रॉयर फट गया. हेयर ड्रॉयर के फटने से बसम्मा घायल हो गई.

Advertisements

You cannot copy content of this page