back to top

VISION TIMES : अग्निवीर बनने के लिए अब देना होगा टाइपिंग टेस्ट,17 जनवरी से आवेदन शुरू…

सेना ने एक अधिसूचना भी जारी की है। साथ ही सभी राज्यों के सेना भर्ती बोर्डों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। नया नियम केवल अग्निवीर के तहत क्लर्क और स्टोरकीपर के पदों पर भर्ती के लिए लागू किया जाएगा। नया नियम अन्य पदों पर लागू नहीं होगा।

Advertisements

कौन आवेदन कर सकता है?

क्लर्क और स्टोरकीपर के पदों के लिए 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल सेना ने भर्ती प्रक्रिया में एक और बदलाव किया था। जिसके तहत अब पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना जरूरी

आपको बता दें कि, अब सेना क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्ती के’ लिए टाइपिंग टेस्ट भी लेगी, जो हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट हो सकता है। बिहार-झारखंड सेना भर्ती बोर्ड निदेशालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि अग्निवीर के तहत क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा, लेकिन इसका मानक अभी तय नहीं किया गया है। जल्द ही मानक तय कर दिया जाएगा।

इन पदों पर निकली है भर्तियां

अग्निवीर वायु सेना के 3500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी और 6 फरवरी तक जारी रहेगी। भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा पीईटी और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page