back to top

राजनांदगांव : 23 नवम्बर से शुरू होगा सीनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन…

राजनांदगांव बास्केटबॉल की नर्सरी राजनांदगांव में बास्केटबॉल की एक और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 23 से 29 नवम्बर तक स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में सीनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कोठारी एवं प्रतियोगिता आयोजन सचिव सुनील गोलछा ने बताया कि ये प्रतियोगिता दो चरणों में होगी।

Advertisements

पहले चरण में 23 से 25 नवंबर तक महिलाओं की प्रतियोगिता एवं 27 से 29 नवंबर तक पुरुषों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में लगभग 120 महिला एवं 150 पुरूष खिलाड़ियों तथा आफिशियल्स के भाग लेने की आशा है। 2019 के पश्चात

व्हीलचेयर बास्केटबॉल में कोई नेशनल आयोजित नहीं हुआ है। पिछली प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की महिला और पुरूष टीम स्वर्ण पदक विजेता है। राजनांदगांव में व्हीलचेयर बास्केटबॉल की पहली राष्ट्रीय स्पर्धा पहली बार आयोजित की जा रही है। इसके पूर्व भारतीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर राजनांदगांव में आयोजित किया गया था। बैंकॉक की स्पर्धा के लिए होगा

आयोजन सचिव सुनील गोलछा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से भारतीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का चयन भी किया जाएगा, जो बैंकॉक थाईलैंड में 9 से 21 जनवरी 2024 तक आयोजित एशिया ओसियाना जोन चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता से चयनित भारतीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page