back to top

VISION TIMES : ट्यूशन से घर लौटते समय दो छात्राओं को कार ने मारी ठोकर…

ट्यूशन से पैदल घर लौट रहीं दो छात्राओं को कार ने मारी ठोकर भिलाई शाम करीबन साढ़े सात बजे बजरंग पारा रूआबांधा, निवासी छात्रा ओमिका यादव अपनी सहेली श्वेता के साथ ट्यूशन से वापस घर रुआबांधा पैदल लौट रही थी तभी कालीबाड़ी सब्जी मार्केट रुआबांधा के पास एक अज्ञात कार का चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते दोनों को ठोकर मार मौके से फरार हो गया। हादसे में ओमिका को सिर और श्वेता को सिर तथा शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सेक्टर-9 अस्पताल से करवाने के बाद चंदूलाल हास्पिटल की रेफर किया गया है।

Advertisements


घटना की रिपोर्ट आज घायल ओमिका के भाई रमाकांत यादव ने की भिलाई नगर थाना में की। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। सीसीटीवी फुटेज वा के आधार पर कार चालक की तलाश जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page