back to top

VISION TIMES : तालाब में नहाने के गया बालक की डुबने से मौत…

राजनांदगांव – नहाने के लिए गया तेरह वर्षीय बालक तालाब के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुबह के समय ग्राम सुंदरा निवासी चंद्रेश साहू पिता प्रेमू साहू उम्र लगभग 13 वर्ष गांव के तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। इस बीच अचानक नहाते वक्त वह तालाब की गहराई में चला गया।

लोगों को जब बालक का पानी में डूबने का पता चला तो मशक्कत बाद उसे बाहर निकाला गया, जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर इस घटना की खबर से गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।