back to top

VISION TIMES : बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोग घायल हुए…

बालोद ग्राम खुरसुल तालाब टर्निंग के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी में सवार तीन लोग घायल हो गए। सिब्दी निवासी विभा बेलचंदन ने बताया कि मैं एवं बड़ी दीदी रूपांजली बेलचंदन 20 नवंबर को पिता हुबेश बेलचंदन के साथ स्कूटी में रायपुर हॉस्टल जा रहे थे।

इसी दौरान सुबह 8.15 बजे ग्राम खुरसुल तालाब मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कूटी सहित तीनों गिर गए। पिता के मुंह, दांत, नाक, चेहरे, हाथ व पैर में चोट लगी है। दोनों बहन के कंधा, हाथ में चोट लगी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page