back to top

VISION TIMES: बिजली गिरने से स्कूल मैदान में खेल रहे एक छात्र की मौत…

रायपुर 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गरज- चमक के साथ जमकर बारिश हुई। इसी कड़ी में बिजली गिरने से सेंट जोसेफ स्कूल के एक छात्र की मौत हो गई। दसवीं का छात्र प्रभात साहू स्कूल मैदान में खेल रहा था।

Advertisements

इसी दौरान बिजली गिरी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। यह घटना न्यू राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक बजे गरज के साथ हल्की बारिश हो रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली स्कूल के खेल मैदान में गिरी। इस दौरान मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। और 10वीं कक्षा के छात्र प्रभात साहू आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

प्रभात घायल हो गया और उसे उपचार के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा अस्पताल ले जाते रास्ते में छात्र की सांसे थम गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page