back to top

राजनांदगांव : छिरपानी मंदिर परिसर में हंगामा करने वाले आरोपी पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देशन में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह अपनी टीम के साथ लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों व अवैध गतिविधियों पर निगरानी रख रहे हैं।

Advertisements

इसी अभियान के तहत 11 सितम्बर 2025 को छिरपानी मंदिर परिसर में एक असामाजिक तत्व द्वारा हंगामा किए जाने पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। आरोपी राम पालन प्रसाद पिता गोरख प्रसाद (49 वर्ष), निवासी चकरा गोसाई, थाना मईल, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) मंदिर परिसर स्थित अतिथि गृह में रखे राजमिस्त्री का सामान इधर-उधर कर रहा था। जब मंदिर कर्मचारियों ने उसे रोका तो उसने कर्मचारियों से विवाद किया और उपस्थित लोगों द्वारा समझाने पर और अधिक आक्रोशित होकर लड़ाई-झगड़े व मारपीट पर उतारू हो गया।

घटना के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170/125, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उसे माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page