back to top

VISION TIMES : युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं…

VISION TIMES, 13 जनवरी 2022- युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने राजनांदगांव जिला वासियों सहित प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

Advertisements

जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।

Advertisements

You cannot copy content of this page