back to top

VISION TIMES : BJP जिला उपाध्यक्ष को नक्सलियों ने घर में घुसकर मारी गोली…

नारायणपुर – नारायणपुर : BJP जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त सागर साहू अपने घर पर ही थे। इस दौरान हथियारबंद नक्सली पहुंचे और घर में घुसकर उनको गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में सागर साहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि एक हफ्ते के भीतर ये दूसरे भाजपा नेता की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई है। सागर साहू से पहले भाजपा नेता नीलकंठ को भी नक्सलियों ने गोली मार दी थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page