back to top

ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी संचालन करें सुनिश्चित–कलेक्टर प्रजापति…

मोहला, 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements


कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली का गंभीरतापूर्वक एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सुशासन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-ऑफिस के संचालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को ई-ऑफिस मूल्यांकन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दिए जाने वाले पुरस्कारों की जानकारी देते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक में ई-ऑफिस संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा भी की गई।


कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का नियमित अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान बस्तर मुन्ने सर्वेक्षण एवं डेटा एंट्री कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को शासकीय सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके।


कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page