back to top

राजनांदगांव: गांव में विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों पर लालबाग पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

राजनांदगांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लालबाग पुलिस ने शांति भंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने रेवाडीह गांव में लोगों के साथ वाद-विवाद कर शांति भंग करने और संज्ञेय अपराध की आशंका उत्पन्न करने के मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस ने अजय नेताम, अंकित यादव और संतोष साहू को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page