back to top

खैरागढ़: मेधावी छात्र-छात्राओं को रजत पदक देकर किया गया सम्मानित…

खैरागढ़ । ब्लॉक के टोलागांव हाई स्कूल में स्वाधीनता दिवस पर कक्षा 10वीं और 12वीं में 70 फ़ीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू ने रजत पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान स्कूल के 32 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया हाई स्कूल टोलागांव में पिछले 18 वर्षों से दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 70 फ़ीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को घम्मन साहू द्वारा प्रोत्साहित करने रजत पदक देकर सम्मानित किया जा रहा है

स्वाधीनता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि एक अच्छा नागरिक बनने के लिए शिक्षा का होना आवश्यक है जीवन में शिक्षा का अति महत्वपूर्ण स्थान है।

Advertisements

You cannot copy content of this page