back to top

राजनांदगांव बड़ी खबर: गढ़चिरौली पुलिस की बड़ी सफलता, गोला-बारूद बरामद, जवानों से पस्त होकर भागे नक्सली…

राजनांदगांव महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने जानकारी के बाद एक नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है हालांकि 20 से 25 नक्सली पुलिस के चंगुल से बचकर निकल गए पुलिस अब इन नक्सलियों की तलाश कर रही है।

Advertisements


मिली जानकारी अनुसार 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई और जब नक्सलियों पर पुलिस पार्टी भारी पड़ने लगी तब वह जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से विस्फोटक डेटोनेटर, जिलेटिन, स्टिक, माओवादी साहित्य, पिट्ठू बैग, टेंट लगाने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल ने बताया कि 16 अगस्त की शाम को बारेगुड़ा के जंगलों में पहले से घात लगाए माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू की गई इसके बाद पुलिस पार्टी द्वारा माओवादियों को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया। लेकिन माओवादियों ने इसे अनसुना करते हुए लगातार फायरिंग जारी रखी बार बार चेतावनी देने के बाद भी जब नक्सलियों ने फायरिंग नहीं रोकी तब पुलिस पार्टी ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page