back to top

गरियाबंद : प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षा तैयारी…

इच्छुक विद्यार्थी 11 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

गरियाबंद, 25 जुलाई 2025 / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थियों जिसमें 64 अनुसूचित जनजाति व 36 अनुसूचित जाति को जो ड्राप लेकर प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र विद्यार्थी 11 अगस्त 2025 शाम 04 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 56 में जमा किया जा सकता है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन ( https://tribal.cg.gov.in/ )  में देख सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page