back to top

महिला की टुकड़ों में कटी मिली लाश…

बालोद । बालोद जिले के अमलीडीह गांव में शनिवार को एक महिला की टुकड़ों में कटी लाश मिली है। वहीं, धड़ जंगल में बोरी में पाया गया है। आशंका है कि किसी ने हत्या कर शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाया है। मामला खरखरा केनाल किनारे गांव से लगी बस्ती का है।

एएसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि, स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि बोरी में मानव अंग जैसा कुछ मिला है, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। बोरी को फोरेंसिक टीम के सामने खोला गया, जिसमें महिला का सिर और हाथ-पैर मिले। जबकि शरीर का आधा हिस्सा और कपड़े गायब थे। अब तक पुलिस को शरीर के 5 टुकड़े मिल चुके हैं। एएसपी ने बताया कि, मामला बेहद गंभीर है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव के टुकड़े कर यहां फेंके गए हैं। महिला की उम्र कितनी है, कौन है, कहां की है, इसकी जांच की जा रही है।

वहीं, लाश से कुछ दूरी पर कपड़े भी मिले हैं, उसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाया गया। क्राइम यूनिटं दुर्ग, फोरेंसिक टीम और बालोद पुलिस जांच में जुट गई हैं। शव के बाकी हिस्से की भी खोजबीन की जा रही है। बालोद थाना क्षेत्र में दो दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। शुक्रवार को करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका सिर भी धड़ से अलग था। वहीं, शनिवार को टुकड़ों में महिला की लाश मिली है।

Advertisements

You cannot copy content of this page