back to top

मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना से खुश हुए खेमलाल धनकर…

मोहला 13 जनवरी 2023। ग्राम घुपसाल निवासी श्री खेमलाल धनकर ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजनांतर्गत आवास निर्माण हेतु चयन होने के पश्चात आवास निर्माण हेतु राशि 1 लाख 30 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त होने पर हितग्राही द्वारा आवास निर्माण प्रारम्भ किया गया। आवास निर्माण कर अपने परिवार के साथ रहकर खुशी से जीवन-यापन कर रहें है।

Advertisements

श्री खेमलाल धनकर पिता श्री उदेराम के पास स्वयं का पक्का मकान होने के कारण बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिली है, शासन की महत्वपूर्ण योजना ”प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)ÓÓ खेमलाल धनकर के लिए वरदान साबित हुआ।


उल्लेखनीय है कि श्री धनकर एक बहुत गरीब एवं वृद्ध व्यक्ति है, इनके पास रहने के लिए एक टूटा-फूटा कच्चा मकान था, जो बारिश के दिनों में गीला एवं इसके दीवारे ढहने योग्य थी। जिसे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वे अपने मकान का मरम्मत कराने में असमर्थ था, जो अपने आवास की जर्जर स्थिति से बहुत परेशान रहता था।

Advertisements

You cannot copy content of this page