back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचिया को देशी प्लेन शराब के साथ किया गया गिरफ्तार…


अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस सख्त
आदतन शराब कोचिया रवि शेण्डे को 35 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
आरोपी रवि शेण्डे के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत है कई मामले दर्ज

Advertisements
    राजनांदगांव -  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीआपी महोदय डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के आदेश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के दिशा-निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों/तस्करों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है

इसी कड़ी में दिनांक- 18.10.2024 को रात्रि में डोंगरगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि रवि शेण्डे नाम के व्यक्ति बस स्टैण्ड डोंगरगढ़ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पंहूचकर आरोपी *रवि शेण्डे पिता स्व0 धनीराम शेण्डे उम्र- 28 साल साकिन भीमनगर वार्ड न0- 09 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0* को अवैध शराब बिक्री करते हुये *कुल 35 पौवा शोले प्लेन देशी शराब कुल मात्रा- 6.300 बल्क लीटर किमतती- 3150/-रू0 बिक्री रकम 1250/-रू0 एवं एक 

मोटर सायकल होण्डा एसपी साईन किमती- 50000/-रू0 जुमला किमती- 54400/-रू0* के साथ पकड़कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी आतदन अपराधी है इसके पूर्व आरोपी के विेरूद्ध थाना डोंगरगढ़ में 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम का दर्ज है। आगे भी डोंगरगढ़ पुलिस का अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही जारी रहेगी। 

           उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि गणेश चौहान, आरक्षक राजेन्द्र साहू, लीलाधर मण्डलोई, अजय पाटजले का विशेष योगदान रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page