back to top

राजनांदगांव : फटाका व्यवसायियों की मांग पर महापौर एवं आयुक्त ने अस्थाई भूखण्ड शुल्क वृद्धि मे की कमी…

अस्थाई भूखण्ड शुल्क 4590 रूपये के स्थान पर अब 4200 रूपये देय होगा

Advertisements

22 अक्टूबर को लाटरी के माध्यम से अस्थाई भूखण्ड आबंटन

राजनांदगांव 18 अक्टूबर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली में फटाका दुकान लगाया जाना है जिसके लिए नगर निगम द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर मंगलवार को लायेसेंसी फटाका व्यवसायियों को लाटरी के माध्यम से विधिवत आबंटित किया जायेगा। आबंटन करने अस्थाई भूखण्ड शुल्क में इस वर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि की गयी थी,

वृद्धित दर कम करने फटाका व्यवसायियोें द्वारा महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एंव आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता से मांग की गयी। फटाका व्यवसायियों के हित में महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त श्री गुप्ता ने वृद्धित दर में कमी की, दर कम होने पर अस्थाई भूखण्ड शुल्क 4590 रूपये के स्थान पर अब व्यवसायियों को 4200 रूपये देने निर्णय लिया गया।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की प्रक्रिया के तहत नगर निगम द्वारा फटाका दुकान के लिए लायसेंसी फटाका व्यवसायियों से 22 अक्टूबर 2022 मंगलवार को दोपहर 1ः00 बजे तक वर्तमान लायसेंस वर्ष 2024-25 के प्रति के साथ आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आवेदन के लिये आवेदन शुल्क एवं अस्थाई भूखण्ड आबंटन शुल्क राशि रूपये 4590 देकर आवेदन प्राप्त कर जमा करना था, फटाका व्यवसायियों की मांग पर शुल्क में कमी करते हुये अस्थाई भूखण्ड शुल्क 4590 रूपये के स्थान पर अब व्यवसायियों को 4200 रूपये निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1ः00 बजे तक आवेदन के साथ जमा करना होगा।

आवेदनों के परीक्षण उपरांत दुकानों का अस्थाई भूखण्ड आबंटन नम्बरिंग लाटरी के माध्यम से 22 अक्टूबर 2024 मंगलवार को दोपहर 4ः00 बजे नगर निगम के सभागृह में किया जावेगा। उन्होंने कहा कि फटाका व्यवसायियों को 4200 रूपये का रसीद लेकर लाटरी में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page