back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में प्रभारी अधिकारियों की ली बैठक…

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ उप निर्वाचन

Advertisements

राजनांदगांव – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के उप निर्वाचन के संबंध में प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को दिए गए कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को चिन्हांकित कर सूची तैयार करें। ऐसे मतदाता मतदान केन्द्रों में पहुंचने की स्थिति में है या नहीं यह सुनिश्चित करें।

इन मतदाताओं के लिए उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि स्वीप के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page