back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव- कलेक्टर सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन ओपीडी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट अवलोकन किया।

उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर के चारों तरफ बाउंड्रीवाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि प्रतिमाह लगभग 30 से 40 संस्थागत प्रसव किया जा रहा है।

उन्होंने मितानिन हेल्प डेस्क, वेटिंग रूम, एक्स-रे कक्ष, पैथोलॉजी लैब, स्टोर रूम, माइनर ओटी, ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी, महिला वार्ड,  पुरूष वार्ड, आयुष्मान पंजीयन कक्ष, लेबर रूम, बाह्य रोगी कक्ष, नवजीवन स्वागत कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में गार्ड रखने के निर्देश दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page