back to top

राजनांदगांव : केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ …

राजनांदगांव : सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए केंद्रीय विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं विगत 8 मार्च से प्रारंभ हो गई है. विद्यालय के प्राचार्य एसआर कुजूर ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से संचालित की जा रही है. परीक्षा के दौरान कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी

Advertisements

आवश्यक प्रबंध किए गए हैं जिसके अंतर्गत परीक्षार्थियों द्वारा मास्क लगाने की अनिवार्यता , परीक्षा होने वाले कक्षा को सैनिटाइज करना,

प्रवेश के समय परीक्षार्थियों का थर्मल स्क्रीनिंग करना शामिल है.परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठाया जा रहा है. श्री कुजूर ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम आगामी 27 मार्च तक घोषित की जाएगी तथा नए शिक्षण सत्र 2021-22 की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी.

Advertisements

You cannot copy content of this page