back to top

राजनांदगांव : गणेश उत्सव पर्व को लेकर डोंगरगांव में शांति समिति की बैठक…

राजनांदगांव/डोंगरगांव। आगामी गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण एवं धार्मिक सौहार्द्र के साथ मनाने हेतु सोमवार को थाना परिसर डोंगरगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणेश उत्सव समिति एवं झांकी समितियों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Advertisements

बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी डोंगरगांव श्री दिलीप सिसादिया ने की। इस अवसर पर तहसीलदार जे.पी. खूंटे, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी विनम्र जेमा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों से सुझाव लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सभी से अपील की गई कि गणेश उत्सव पर्व को शांति, भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखते हुए मनाएं।

बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश :

  1. गणेश पंडाल सड़क पर नहीं लगाए जाएं।
  2. विद्युत पोल के नीचे पंडाल लगाने से परहेज करें।
  3. डीजे की जगह धुमाल का उपयोग करें।
  4. झांकियों का आकार तय रूट की गलियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।
  5. प्रत्येक झांकी के साथ वालंटियर अनिवार्य रूप से रहें।
  6. गणेश पंडालों में अवैध विद्युत कनेक्शन न लिया जाए।
  7. पंडालों में अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page