back to top

राजनांदगांव : चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार…


अपराध क्र0- 201/2024 धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट
 चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
 डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार आर्म्स एक्ट पर कार्यवाही
 मेला में पुलिस द्वारा की जा रही है सुक्ष्मता से जांच
 मेला दौरान अब तक 04 प्रकरण आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्00न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्
राजनांदगांव – चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर एवं आगामी लोेकसभा निर्वाचन- 2024 अन्तर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने से डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में एवं मेला में लगातार संदिग्ध, चोर, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है

Advertisements

इसी कड़ी में आज दिनांक- 13.04.2024 को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि नीचे बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से लोहे के धारदार चाकू रखकर लोगों को दिखाकर लहराकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पंहुचकर आरोपी करण परिहार पिता भीम बहादुर परिहार, उम्र- 19 साल,

साकिन न्यू राजेन्द्र नगर, आशादीप हॉस्पीटल के सामने थाना राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर छ0ग0 को चाकू लहराकर लोगों को डराते धमकाते रंगे हाथ पकड़कर आरोपी से एक नग धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page