back to top

राजनांदगांव : दो दिन तक षड्यंत्र करने में व्यस्त रहे कांग्रेसी , जब जागे तब एडिटेड वीडियो वायरल कराया…

0 नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा महापौर तिरंगे का लगातार अपमान कर रही हैं।

Advertisements

0 एडिटेड फोटो वीडियो के निष्पक्ष जाँच की रखी मांग।

राजनाँदगाँव।नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने तिरंगे में सियासत के मामले में अपना बयान जारी करते हुए कहा कि महापौर द्वारा उलटा तिरंगा लहराने के मामले में भाजपा पार्षद दल द्वारा अपराध दर्ज करने की मांग के बाद प्रतिशोध की नियत से दो दिन तक कांग्रेसी वीडियो को खंगालकर एडिट करवाते रहे और आज षड्यंत्र पूर्वक वीडियो को एडिट करवा के सोशल मिडिया में वायरल करवा कर उन्होंने फिर से एक बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है। इस मामले में अब महापौर के अलावा पार्षद ऋषि शास्त्री पर भी अपराध दर्ज होना चाहिए जिसने सबसे पहले इस वायरल किया और लोकतंत्र की मर्यादा का हनन करने का प्रयास किया ।


किशुन यदु ने कहा कि इस मामले में हमने स्थानीय सिटी कोतवाली में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है और हम मांग करते हैं कि सभी फोटो वीडियो की निष्पक्ष जांच कटाई जाए और जिम्मेदार लोगों पर राष्ट्रीय झंडा संहिता में उल्लेखित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जाए ।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महापौर ने उलटा तिरंगा लहराकर एक बड़ी चूक कि लेकिन इस मामले में अब अपने बचाव के लिए उन्होंने फिर से तिरंगे का अपमान किया और भाजपा पार्षद दल की सचेतक सुश्री मणिभास्कर गुप्ता के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक ये कृत्य किया है जिसकी जांच होने के बाद सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ।

शिकायत करने के दौरान मुख्य रूप से मंडल भाजपा अध्यक्ष तरुण लहरवानी,पार्षद शिव वर्मा,विजय राय,शरद सिन्हा,पारस वर्मा,मधु बैद,आशीष डोंगरे,अरुण साहू,जीवन चतुर्वेदी,विनोद भारती,राजू वर्मा आभा श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page