back to top

राजनांदगांव : नगर निगम में चला स्वच्छता अभियान अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई कर फाईलो का किया संधारण…

नगर निगम में चला स्वच्छता अभियान
अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई कर फाईलो का किया संधारण

Advertisements

राजनंादगांव 17 सितम्बर। नगर निगम कार्यालय में आज प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह के साथ अपने अपने कमरे एवं निगम परिसर की सफाई की गये। उल्लेखनीय है कि जिलाधीश श्री डोमन सिंह ने प्रत्येक महीने के तीसरा शनिवार को सुबह 8 बजे से अपने कार्यालयों की साफ सफाई करने एवं दस्तावेंज का संधारण करने के निर्देश दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज प्रातः नगर निगम में स्वच्छता अभियान चलाया गया।


स्वच्छता अभियान के तहत निगम के समान्य प्रशासन, महापौर व अध्यक्ष कार्यालय, लोककर्म, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने अपने कक्ष की सफाई किये तथा सभागृह, निगम परिसर मे सफाई कर कचरा उठाया गया। साथ ही कार्यालय के दस्तावेंजों का संधारण किया गया। इसके अलावा परिसर एवं निगम के उद्यान से छिल्ली पन्नी उठाकर, कटीली झाडिया एवं घास काटा गया।


उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि कलेक्टर महोदय की मंशानुरूप अवकाश के दिन माह के तीसरा शनिवार को अपने अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने के अनुक्रम में आज नगर निगम में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया और फाईलोें का संधारण किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में साफ सफाई करने फाईलों का संधारण करने से स्वच्छ वातावरण निर्मित होता है जिससे काम करने में उत्साह आती है।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी,प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय की सफाई किये।

Advertisements

You cannot copy content of this page