back to top

राजनांदगांव : विश्वकर्मा जयंती: नगर निगम में मूर्ति स्थापित…

राजनांदगांव 17 सितंबर। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के टांकाघर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण श्री मधुकर वंजारी,विनय झा, श्री गणेश पवार, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा, पार्षद प्रतिनिधि श्री संजीन टुरहाटे,

Advertisements

प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी व श्री प्रणय मेश्राम, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, एवं उप अभियंताओं ने परंपरागत रूप से भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। जयंती के अवसर पर पुष्पवाटिका,लोककर्म विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पुजा अर्चना की गयी।


महापौर श्रीमती देशमुख ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है।

आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती हैै। इस अवसर पर लोककर्म,जल,विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page